गोण्डा।विकास खण्ड इटियाथोक की ग्राम पंचायत मेहनौन में प्रधान मंत्री आवास योजना में व्यापक भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाते हुए विनोद कुमार मिश्र ने मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र भेजकर उच्च स्तरीय जांच व दोषियों से शासकीय धन की वसूली कराए जाने की मांग की है।
मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में शिकायत कर्ता ने लिखा है कि ग्राम पंचायत मेहनौन में प्रधान मंत्री आवास योजना में वर्ष 2014 से अब तक भ्रष्टाचार बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। गांव में ऐसे तमाम अपात्रों के नाम आवास आवंटित किया गया है। लाभार्थियों ने अबतक आवास का निर्माण नहीं कराया गया है। लाभार्थी और योजना से जुड़े अधिकारियों ने शासकीय धन का बंदरबांट करने का आरोप लगाया गया है। अपात्रों को पीएम आवास का लाभ दिए जाने से गांव के गरीब वर्ग के पात्र लोग योजना के लाभ से वंचित हैं। शिकायत में पीएम आवास योजना में चल रहे सुनियोजित भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों से शासकीय धन की वसूली कराए जाने की मांग की है।

