गोंडा।सीएम की प्रेरणा से गुरुवार को एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण अभियान के तहत बलरामपुर फाउंडेशन इकाई मैजापुर चीनी मिल के प्रांगण में अमरेंद्र प्रसाद सिंह आईपीएस पुलिस उप महा निरीक्षक देवीपाटन मंडल,संजय कुमार गुप्ता प्रभारी निरीक्षक कटरा बाजार,राम सुमेर त्रिपाठी मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवीपाटन मंडल,नित्या गोस्वामी डीएसपी के द्वारा वर्ष 2024 में 60 हजार पौधों का पौधरोपण में आम,सागौन,पाकड़,जामुन व अमरूद का पौधा लगाया।
अमरेंद्र प्रसाद सिंह पुलिस उपमहानिरीक्षक ने मैजापुर चीनी मिल द्वारा किए जा रहे इस सराहनीय पौधरोपण की प्रशंसा की। वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से 36,50 करोड़ के पौधरोपण अभियान को सफल बनाने की कामना की। और लोगों से कहा कि आओ हम सब मिलकर पौधा लगायें। और प्राकृतिक का मान बढ़ायें, और आह्वान किया कि हर व्यक्ति एक पेड़ जरूर लगाए। और उसकी देखभाल भी करें।
इस मौके पर मुख्य महाप्रबंधक संदीप अग्रवाल,मुकेश झुनझुनवाला,पवन कुमार चतुर्वेदी, महाप्रबंधक गन्ना नरेंद्र उपाध्याय, सौरभ गुप्ता, भानु प्रताप सिंह, सोमपाल सिंह व मैजापुर चीनी मिल के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

