गोंडा।बुधवार को भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान की लॉन्चिंग को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन पार्टी कार्यालय पर किया गया।
सदस्यता अभियान की बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्रा रहे।श्री मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2 सितंबर को सदस्यता दिलाने के बाद देश में सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सदस्यता दिलाकर प्रदेश में सदस्यता अभियान प्रारम्भ किया।
इसी के क्रम में बुधवार को जिले में सदस्यता अभियान का प्रारंभ किया जा रहा है। जिले में 6 लाख भाजपा के सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी सदैव नवीन कार्यकर्ता निर्माण हेतु समय-समय पर सदस्यता अभियान करती रहती है। भारतीय जनता पार्टी की एक संवैधानिक प्रक्रिया है। 2014 में तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सर्वप्रथम भाजपा की डिजिटल सदस्यता शुरू की थी।2024 में सबकी सदस्यता को समाप्त करके पुनः सदस्यता 2024में प्रारम्भ की गयी है।राष्ट्रीय स्तर पर 8800002024 मिस्ड काल करके डिजिटल सदस्यता प्राप्त करने हेतु नंबर जारी किया गया है। जो भी व्यक्ति बीजेपी में आस्था प्रकट करते हुए इस नंबर पर मिस कॉल करेगा भाजपा कार्यकर्ता द्वारा सत्यापित करते हुए उसका सदस्यता कार्ड जारी कर दिया जाएगा। यह प्रक्रिया 15 अक्टूबर तक चलेगी।11 सितंबर से लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर तक विशेष अभियान के रूप में सदस्यता चलाई जाएगी।
भाजपा जिला अध्यक्ष अमरकिशोर कश्यप ने कहा कि पार्टी ने यह तय किया है कि यह वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की स्वर्ण शताब्दी वर्ष भी है। इस हेतु सप्ताह के प्रत्येक रविवार को अटल सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
जिला मीडिया प्रभारी व अभियान के सहसंयोजक राघवेंद्र ओझा पट्टू ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर 200 प्राथमिक सदस्य बनाने होंगे। सक्रिय सदस्य बनने के लिए एक व्यक्ति को 100 सदस्य बनाना अनिवार्य होगा।सक्रिय सदस्य बनाने का कार्य 16 अक्टूबर से प्रारंभ किया जाएगा।
बैठक में गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा,अभियान संयोजक जिला महामंत्री जसवंत लाल सोनकर,सहसंयोजक जिला उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल,अंजू सिंह खरवार,जिला मंत्री संदीप सिंह एवं जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी,राकेश तिवारी समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

