तरबगंज।तहसील तरबगंज क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे न्यायालय के आदेश को नहीं मानते।
अनीता पत्नी हृदय राम निवासी ग्राम अमदही थाना उमरी बेगमगंज का आरोप है कि उसकी जमीन पर गांव के ही विपक्षी सालिकराम पटवा निवासी ग्राम उपरोक्त ने जबरन कब्जा कर लिया है। और अवैध रूप से मकान निर्माण करा रहे हैं। जिसकी शिकायत पीड़िता ने थाने पर दी लेकिन विपक्षियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। थक हार कर पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। जिस पर न्यायालय अपर सिविल जज ने स्थगन आदेश जारी कर दिया है।
पीड़िता का आरोप है कि स्थगन आदेश के बावजूद भी विपक्षी उसके बैनामा की भूमि पर जबरन कब्जा कर अवैध रूप से मकान निर्माण करा रहे हैं। और मना करने पर वह गाली गलौज करते हुए फौजदारी करने पर आमादा हो रहे हैं। पीड़िता ने विपक्षियों से अपनी भूमि को मुक्त कराने के लिए शासन प्रशासन से गुहार लगाई है।

