गोण्डा।शहर के सर्किट हाउस में सुभासपा पार्टी के पदाधिकायों व कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक हुई। समीक्षा बैठक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रवक्ता व जिला प्रभारी मनीष मिश्र ने कहा कि पार्टी का चुनाव चिन्ह चाभी हो गया है। आने वाले समय में इसी चाभी से बहुत लोगों के किस्मत का ताला खुलेगा। चुनाव चिन्ह चाभी का प्रदेश के समस्त जनपदों में गांव-गांव घर-घर तक जाकर समस्त पदाधिकारी पीला झंडा चाभी निशान का व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करेंगे।

श्री मिश्र ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ की हड्डी होता हैं। बूथ स्तर तक कार्यकर्ता निर्माण कर पार्टी की नीतियों व विचारधारा से अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों के सदस्यता प्रभारी बनाए गए हैं। जो सम्पूर्ण प्रदेश में अपने अपने ज़िलों में जनसंपर्क कर पार्टी की नीतियों व विचारधारा से देवतुल्य जनता को अवगत कराएंगे। और ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी का सदस्य दिलाएंगे। श्री मिश्र ने कहा कि भारत विकसित गांवों के साथ ही विकसित हो सकता है। सदस्यता अभियान के माध्यम से सभी बूथ पर प्रदेश की टीम के साथ साथ जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों एवं एनडीए सरकार की उपलब्धियों को बताकर जनता से संवाद स्थापित कर पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। सदस्यता अभियान जनता से सीधे जुड़ने का माध्यम बनेगा। युद्ध स्तर पर इस अभियान को चलाकर सफल बनाने का कार्य हमारे जिले के पदाधिकारी व कार्यकर्ता करेंगे। सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक में पदाधिकारियों द्वारा किए गए कार्यों व आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इसके पश्चात कर्नलगंज नगर के सामाजिक कार्यकर्ता सरदार जोगिंदर सिंह जिनका कुछ दिन पूर्व डॉक्टर ओएन पांडे अस्पताल में हार्ट का ऑपरेशन हुआ था जिनका हाल-चाल जाना। इस मौके पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से पप्पू राजभर, अरविंद गुप्ता, रजनीश पांडे ,श्रवण मिश्र, शाहिद खान, नरसिंह राजभर, जोखनलाल राजभर, रविंद्र राजभर, सचिन मिश्र, दुर्गेश तिवारी, शिवम चतुर्वेदी, अशोक वर्मा समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

