गोण्डा।सोमवार को पड़ने वाले त्यौहार रक्षाबंधन को लेकर जहां घरों में पूरी तैयारियां कर ली गई है। तो वहीं इस भाई बहन के त्यौहार को देखते हुए बाजारों का माहोल भी गरम हो गया। भाई बहन के इस पर्व को लेकर बाजारों में इस बार भगवान वाली राखियों की भरमार सी आ गई है। जहां गणपति व भगवान शिव वाली राखियां लोगों में आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। तो वहीं मिठाइयों की दुकान पर ड्राइफ्रूट्स व देसी घी से बनी मिठाइयों की डिमांड बढ़ गई है। जिसके चलते इस बार गणपति व शिव की राखियों के साथ भाईयों का मुंह ड्राइफ्रूट्स व देसी घी से बनी मिठाइयों से होगा मीठा।

भाई बहनों का पर्व रक्षाबंधन सोमवार को मनाया जाएगा। जिसकी तैयारी के लिए गुड्डू मुन्नी, गुड़िया ( काल्पनिक नाम ) सब बाजारों की तरफ दौड़ लिए है। बाजारों में सजी रंग बिरंगी व नए कलेवर के साथ आई राखियों मिठाई की दुकानों पर तरह तरह की मिठाइयों को देख हर कोई ललचा रहा है। भाई के कलाइयों में राखी बांधने को उतावली बहनें इस बार भगवान गणपति व शिव वाली राखियों पर जोर दे रही है। दुकानदार आनंद ने बताया कि ज्यादातर इस बार शिव व गणपति वाली ही राखियों की मांग है। इसके आलावा फैशनेबल के तौर पर स्टोन वाली राखियों को भी ग्रहक मांग रहा है। वही मिठाई के बाजार में रानी बाजार स्थित शंकर स्वीट हाउस के मालिक राम तलरेजा ने बताया कि पिछले सालों के मुकाबले इस बार विशेष मिठाईयां तैयार की गई। जोकि ग्रहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। उनका कहना है कि महंगाई काफी बढ़ गई है। इस बार ड्राइफ्रूट्स के दाम आसमान छू रहे है। उन्होंने बताया कि उनके पास इस बार 4 सौ से लेकर 12 सौ रूपए किलो तक की मिठाईयां उपलब्ध है। वहीं दूसरी ओर महिला अस्पताल रोड स्थित अन्नपूर्णा मिठाई के मालिक मोहन कृपलानी ने बताया कि भाई बहनों के इस पर्व पर उन्होंने मिठाईयों की तमाम रेंज तैयार की है। उनका कहना है कि उनके पास हर रेंज की मिठाई उपलब्ध है। जिससे हर तबका इंसान उसे खरीद सके। मिठाईयों में उनके पास काजू कतली से लेकर शुद्ध बेशन के लड्डू तक उपलब्ध हैं।

