पंश्याम त्रिपाठी
अयोध्या।सीएम ने रविवार को आचार्य नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज में युवाओं से मुखातिब हुए। सीएम ने जिला स्तरीय वृहद रोजगार मेला व युवा सम्मेलन में युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना में छात्र-छात्राओं को टैबलेट, स्मार्टफोन व नियुक्ति पत्र दिया। युवाओं के सपने साकार हुए तो सभी ने एक स्वर से सीएम का आभार जताया। सीएम ने युवाओं से कहा कि पढ़-लिखकर उज्ज्वल भविष्य बनाने की तरफ अग्रसर रहें।छात्र-छात्राओं को दिए गए टैबलेट व स्मार्टफोन से ऑनलाइन पढ़ाई में कारगर होगा।

मैंने कौशल विकास से तीन माह का कोर्स किया था। वर्तमान में भविष्य संवारने के लिए मुझे वर्धमान कंपनी में नौकरी मिली है। मुझे हिमांचल प्रदेश में ज्वाइनिंग करनी है। हमें यह मौका उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के बहुत-बहुत धन्यवाद। संध्या वर्मा
मुझे आज टैबलेट मिला है।ऑनलाइन पढ़ाई में यह काफी कारगर साबित होगा। विषय को पूरा करने और अपने समय अनुसार पढ़ाई में इससे काफी मदद मिलेगी। हमारे सपने पूरे हों, इसका ख्याल रखने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ का बहुत-बहुत आभार।राज प्रताप सिंह,छात्र,आचार्य नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय
मुझे सीएम की तरफ से टैबलेट प्राप्त हुआ। इसकी काफी समय से आवश्यकता थी। अब यह मेरी पढ़ाई को आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मेरे इस सपने को पूरा करने का श्रेय सीएम योगी की उत्कृष्ट सोच का परिचायक है।
अर्चिता जायसवाल, छात्रा, बीएससीकोरोना के बाद से ऑनलाइन पढ़ाई का क्रेज अधिक बढ़ गया है। टैबलेट से हमारी पढ़ाई-लिखाई और ऑनलाइन क्लास लेने में काफी सरलता होगी। हमें यह अवसर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपलब्ध कराया है। मैं इसके लिए उनकी सकारात्मक सोच को प्रणाम करती हूं।
प्रिया साहू,छात्रा

