गोंडा।पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने सोमवार देर रात्रि को अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत के साथ इटियाथोक थाने का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण में थाना परिसर,दफ्तर,विवेचना कक्ष,महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण किया और मातहतों को निर्देश दिया।
एसपी ने रिकार्डों को अद्यतन करने,साफ-सफाई रखने व महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों को आने वाली महिला फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके प्रति सहानुभूतिपूर्वक व्यवहार करते हुए तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक ने थाने के त्योहार,मासिक व अपराध रजिस्टर का अवलोकन किया।और सभी अभिलेखो को अद्यावधिक रखने के निर्देश दिए।एसपी ने एचएस चेकिंग,लम्बित विवेचनाओ को गुणदोष के आधार पर निस्तारण व वांछित अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए।
इस औचक निरीक्षण में क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री शिल्पा वर्मा,प्र0नि0 दुर्ग विजय सिंह,पीआरओ पुलिस अधीक्षक व अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

