मनकापुर।जिले में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर व्यापक स्तर पर उत्साह देखा जा रहा है।इसी कड़ी में बुधवार को कस्बे में एक विशाल तिरंगा रैली निकाली गई।तिरंगा रैली में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सोनी,सभासद वैभव सिंह,इकरार खान ‘लड्डन’,सभासद गोपी हाण्डा,सभासद श्याम नारायण उर्फ़ कुल्ली सहित स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।वही तिरंगा रैली में शामिल सभी बच्चे देशभक्ति के गीत गाते दिखाई दिए।विद्यालय प्रबंधक नौशाद खान ने बताया कि तिरंगा यात्रा में स्कूल के बच्चों ने उत्साह से भाग लिया।सभी बच्चों के हाथों में तिरंगा झण्डा रहा और सभी बच्चे देशभक्ति नारा लगाते हुए शहर के मुख्य मार्गों से गुजरे हैं।

स्वाधीनता दिवस से पूर्व इस यात्रा के आयोजन से लोगों में उन बहादुर वीर शहीद सैनिकों के प्रति श्रद्धा का भाव पैदा हो।जिन्होंने अपने देश की आजादी के लिए प्राण न्योछावर कर दिए।इस मौक़े पर प्रधानाचार्य डी.के शुक्ला,आर.डी.सैनी,अनूप साहू,अज़ीज़ खान,लियाक़त खान,जगन्नाथ गुप्ता,महज़बीं खान,गीता,ममता श्रीवास्तव,निधि गोस्वामी,गीता श्रीवास्तव,पिंकी कश्यप,प्रियंका सिंह,यासमीन,अंशिका शुक्ला,सीता यादव,कीर्ति मिश्रा,सानिया खान,सलोनी सिंह,अंकिता श्रीवास्तव,सुप्रिया गोस्वामी,सुभांगी मिश्रा,पूजा वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद थे।


