मुकीम अली शाह
गोंडा।जिले में संचालित पांच हजार मेडिकल स्टोरों पर स्वतंत्रता दिवस से पहले ही तिरंगा लगाया जायेगा। जिले के सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को आजादी के नायकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। जिला महिला चिकित्सालय में मंगलवार को अस्पताल के सीएमएस डॉ० देवेंद्र सिंह व डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सालिक राम त्रिपाठी की अगुवाई में पदाधिकारीयों के साथ बैठक की।

बैठक में तिरंगा अभियान की तैयारी पर चर्चा की गई। सालिक राम त्रिपाठी ने बताया कि जिले के मेडिकल स्टोरों पर तिरंगा लगवाने के लिए सभी सदस्यों को लक्ष्य दिया गया है। संगठन के पूर्व मंडल प्रवक्ता सुधांशु मिश्रा को तिरंगा अभियान का प्रभारी व रोहित मिश्र को सह प्रभारी बनाया गया है। इनके नेतृत्व में मेडिकल स्टोरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से शशि राज पांडे, संजय द्विवेदी, प्रभाकर पाण्डेय, सूर्य प्रकाश, राकेश कुमार शुक्ला आदि तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

