पंश्याम त्रिपाठी
नवाबगंज,गोंडा।स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्थानीय पुलिस कर्मियों ने थाने से तिरंगा यात्रा निकाल कर वीर शहीदों को याद किया। तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न स्थानों से होकर थाना परिसर में आकर समापन किया।

प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह के नेतृत्व में थाना परिसर से 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा शुरू हुई। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने अपने हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे। तिरंगा यात्रा कस्बे के थाना चौराहा,घंटा घर तिकोना पार्क कटी तिराहे सहित विभिन्न स्थानों पर होते हुए थाने पर आ कर समाप्त हुई।
इस मौके सरयूघाट चौकी इंचार्ज संजीव सिंह,कोल्हमपुर चौकी इंचार्ज अमर सिंह,नवाबगंज चोकी इंचार्ज उमेश कुमार सिंह,उपनिरीक्षक दूधनाथ चतुर्वेदी,महिला दरोगा अंतिमा सिंह,हेडकांस्टेबल विपिन सिंह,देशदीप गिरी,विजय सिंह यादव, राजकिशोर,रविंद्र नाथ सिंह,दीवान देवेन्द्र कुमार,आरक्षी अमित सिंह,अतुल सिंह,विजय बहादुर यादव,महिला आरक्षी नीलू सिंह,सपना समेत थाने का पूरा कुनबा शामिल रहा।

