गोंडा।महाराजा देवी बख़्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह की अध्यक्षता में परिधान रचना एवं सज्जा की कार्यशाला की गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री राधा मोहन पांडेय ने कहा कि सात अगस्त को ‘स्वदेशी’ आंदोलन की याद में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी। स्वदेशी आंदोलन की शुरुआत साल 1905 में हुई थी। इसका मकसद विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार था। इस आंदोलन के चलते भारत के लगभग हर घर में खादी बनाने की शुरुआत हुई थी। छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सिलाई, कढ़ाई, बुनाई आदि का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अपना व्यवसाय खुद कर सकती हैं। आप सभी को अपनी आवश्यकताओं के लिए किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा। आप सब पूरी मजबूती के साथ अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकती हैं। कालेज के प्रधानाचार्य व उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला एवं मंडलीय अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार हथकरघा और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं लागू है। जिससे इस क्षेत्र में संलग्न बुनकरों और कारीगरों को लाभ मिल रहा है।
इस दौरान जिला मंत्री राधा मोहन पांडेय ने ट्रेड की छात्राओं द्वारा निर्मित वास्तु का भी अवलोकन किया।इस मौके पर सुग्रीव प्रसाद,डॉ० पवन प्रताप सिंह,परिधान रचना एवं सज्जा ट्रेड के प्रभारी मोहम्मद यूनुस,रामेश्वर प्रताप सिंह,अशोक कुमार,रघुनाथ द्विवेदी,महेश प्रताप मिश्र, धीरेंद्र सिंह के साथ तमाम छात्राएं मौजूद रहीं।

