गोंडा।एसपी ने आईजीआरएस की जनशिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराने पर सीएम कार्यालय लोकभवन से जारी रैंकिंग में “गोण्डा पुलिस को लगातार उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान” मिला है । जिले के कुल 18 थानों में से 16 थानों को संयुक्त रूप से शत् प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले को प्रथम स्थान दिलाया गया।

पुलिस अधीक्षक ने वर्चुअल मीटिंग कर जनपद के सभी प्रभारी निरीक्षक,थानाध्यक्षों के कार्यों की सराहना की और कहा कि इसी प्रकार आगे भी जनशिकायती प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है ।
एसपी ने कहा कि सीएम जनसुनवाई पोर्टल पर मिली शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा प्रतिमाह शासन द्वारा की जाती है। समीक्षा, फीडबैक के आधार पर ही शासन ने सभी जिलों की रैकिंग जारी की जाती है। शासन से आम लोगों की शिकायतों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की गई थी । सभी प्रकार के शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की एक समय सीमा निर्धारित होती है । समय सीमा के बाद भी अगर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं होता है तो वह डिफाल्टर की श्रेणी में आता है। शिकायतों के त्वरित और बेहतर निस्तारण पर जिलों की रैंकिंग निर्धारित की जाती है । आईजीआरएस सेल प्रभारी निरीक्षक राजेश चौधरी व उनकी टीम को भविष्य में इसी प्रकार मेहनत और लगन से कार्य कर जनशिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु उत्साहवर्धन किया गया।

