तरबगंज,गोण्डा।तरबगंज ब्लाक क्षेत्र की तीन ग्राम पंचायतों मे हो रहे पंचायत चुनाव कड़ी सुरक्षा ब्यवस्था के बीच वोट डाला गया। वोटरों की लम्बी लाईन लगी हुई है,जो अपनी बारी का इंतजार करते रहे।

तरबगंज ब्लाक क्षेत्र की दो ग्राम पंचायतें सरांवा व खानपुर में सामान्य पंचायत चुनाव है। वहीं सीसौ ग्राम पंचायत में उप चुनाव हो रहा है। सीसौ के ग्रामप्रधान की एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने से रिक्त हो गई थी।इन तीनो ग्रामसभाओं में दो-दो प्रत्याशी होने से मुकाबला रोचक है। यहां आमने-सामने सीधी टक्कर देखने को मिली है। खानपुर ग्रामपंचायत में मतदाताओ की लंबी लाईन लगी हुई है। सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ जो शाम 5 बजे तक चलेगा। 35 वर्ष से ग्राम पंचायत का प्रतिनिधित्व कर रहे शेषदत्त तिवारी ने सीट पिछड़ी होने से गाँव की एक महिला को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं सामने गाँव के संजय यादव ने अपनी पत्नी को उतारकर चुनाव रोचक बना दिया है।सराँवा ग्राम पंचायत के जिलापंचायत सदस्य अष्टभुजा मिश्र की पुत्र बहु मैदान में है जो लगभग 20वर्षो से ग्रामसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे है। इनके सामने गाँव के साहू समाज ने अपना प्रत्याशी चुनाव मैदान मे उतारा है। यहां भी चुनाव रोचक बना हुआ है।

सीसौ ग्राम पंचायत में हो रहे उपचुनाव में मृतक ग्रामप्रधान की पत्नी के सामने जिलापंचायत सदस्य रामधोख मिश्र की पत्नी चुनाव लड़ रही है। सीसौ ग्राम पंचायत अति संवेदनशील है।जहाँ भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान प्रक्रिया चल रही है।अब देखना होगा की कौन बनेगा गाँव का मुखिया किसके सिर लगेगा का ताज। इन सभी प्रत्याशियों की भाग्य मतपेटियों में बन्द हो रहा है जो 8 अगस्त को खुलोगा।

