गोण्डा।जिले में हो रही बारिश को देख डीएम ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया हैं,कि जिले की सभी स्थाई व अस्थाई गौ आश्रय स्थलों को नियमित स्वयं जाकर निरीक्षण करें।निरीक्षण के दौरान गौ आश्रय केंद्र पर निराश्रित गौवंशों को दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में गहनता से परीक्षण करें।और वहां पर भूसे,हरे चारे,पानी की व्यवस्था,और गौ आश्रय स्थलों के अंदर जल भराव की व्यवस्था व वहां पर नियमित तैनात रहने वाले कर्मचारी के संबंध में विस्तृत जानकारी की जाए।और उनको यह निर्देश दिया जाय कि गौ आश्रय स्थल में रहने वाले पशुओं की बराबर देखभाल करते रहें और समय-समय पर उच्च अधिकारियों को वहां की स्थिति की जानकारी भी दें।और किसी भी पशु को किसी प्रकार की कोई समस्या न होने पाय,इस पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गये है।
उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान जिले के एक या दो गौशालाओं में थोड़ा बहुत पानी भरने पर कुछ पशु फिसल कर गिर गए थे,जिसके लिए तुरंत संबंधित पशु चिकित्सक को बुलाकर दिखाया गया।परंतु किसी भी पशु को दिक्कत नहीं हुई है।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया हैं कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि अपने अपने क्षेत्रों के गौशालाओं का निरीक्षण करते रहें और उच्चाधिकारियों को स्थिति से अवगत कराएं।

