कटरा बाजार।स्वस्थ नागरिक के बिना स्वस्थ समाज की कल्पना बेमानी है।ये कहावत एक दम सटीक है।कोई भी मुल्क तभी प्रगति कर पाता है,जब उस देश का आम आदमी स्वस्थ व सेहतमंद हो। और इसके लिए पहली शर्त यह है कि उस देश के हर बच्चे को भर पेट भोजन के साथ-साथ जरूरी पोषक तत्व मिलता हो।

इसी प्रकार स्वस्थ समाज की कल्पना करते हुए जिला पंचायत सदस्य सुनील सिंह ने नरायनपुर कलां गांव के 42 कुपोषित बच्चों को लगभग एक वर्ष पूर्व गोद लिया था।जिनके खान–पान,पोषक तत्वों की जिम्मेदारी वे स्वयं ही देखते हैं।बुधवार को उन्होंने सभी 42 बच्चों को अपने आवास पर बुलाकर उनका वजन कर फल व पुष्टाहार का वितरण किया।श्री सिंह ने कहा कि स्वस्थ समाज की कल्पना करते हुए उन्होंने यह मुहिम शुरू की है।एक साल पहले श्री सिंह ने 42 कुपोषित बच्चों को गोद लिया था।और उनके स्वास्थ्य का ध्यान बराबर रखा जा रहा है।उनमें से काफी बच्चे अब स्वस्थ भी हैं।इस मौके पर उत्तम सिंह,संग्राम सिंह,भक्कू,मुन्नीलाल,राकेश सिंह भी रहे।

