कटरा बाजार,गोण्डा।स्थानीय विकास खंड की बरुई गोंदहा गांव निवासी कैलाश पाल की 26 भेड़ों की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
बुधवार को बालपुर सरदारपुरवा मार्ग पर स्थित भैरमपुर गांव के पास हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूट कर सड़क पर गिरा था।गिरे हुए तार में करंट प्रवाहित था।इसी बीच कैलाश अपनी भेड़ों को लेकर उसी रास्ते पर पहुंच गया।एक साथ चल रही भेंडे़ सड़क पर पड़े तारों में फंस गईं और करंट की चपेट में आकर 26 भेड़ों की मौके ही मौत हो गयी।कैलाश ने बताया कि भेड़ें ही उसकी कमाई का जरिया थीं।इसी से वह अपने परिवार का भरण पोषण करता था लेकिन अब भेड़ों की मौत के बाद उसकी रोजी रोटी पर संकट खड़ा हो गया है।कैलाश ने बताया की लगभग साढ़े तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।घटना की सूचना मिलने पर पशु चिकित्सालय की टीम मौके पर पहुंचकर मृत्यु भेड़ों की पीएम की कार्यवाही शुरू कर दी है।वहीं विद्युत विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये हैं।विद्युत कर्मियों का कहना है कि इंसुलेटर टूटने से तार सड़क पर गिर गया था।इस बाबत प्रभारी निरीक्षक कटरा बाजार सीयूजी नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन नेटवर्क क्षेत्र से बाहर बता रहा था,जिससे बात नहीं हो पाई।

