गोंडा।देवीपाटन मंडल के मंडलायुक्त दफ्तर में इस समय ठीक-ठाक नहीं चल रहा है।आयुक्त दफ्तर के एक संविदाकर्मी ने माहौल प्रभावित कर दिया। इससे कई कर्मचारी हटे और कई नये आये। इस बीच आयुक्त स्टेनो रक्षाराम वर्मा को आयुक्त शशिभूषण लाल सुशील ने उनकी संबद्धता 31 जुलाई को समाप्त कर दी गई। अब उन्हे अपने मूल स्थान बहराइच डीएम के यहां जाना होगा। श्री वर्मा काफी दिनों से यहां कार्यरत रहे।
चर्चा है कि मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र के समय आयुक्त कार्यालय में माहौल बदनुमा हो गया जहां पर कर्मचारियों की आपसी तनातनी है।एक मुकदमा कोतवाली नगर में दर्ज हुआ।कई कर्मचारियों को आयुक्त कार्यालय से हटा दिया गया और कुछ कर्मचारियों को दोबारा बुलाया गया है।
तत्कालीन मंडलायुक्त डा० अशोक कुमार वर्मा ने स्टेनों पद के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनायी थी और वरिष्ठ स्टेनों को आयुक्त के यहां तैनाती की अपेक्षा की लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।अब देखना है कि आयुक्त कार्यालय में माहौल सकरात्मक होगा या दोबारा फेरबदल होगा।बलरामपुर डीएम के यहां से पीए पद पर सुरेश चंद उपाध्याय को आना है।इनकी पदोन्नति आठ माह पहले हुआ था।

