गोंडा।मोतीगंज कस्बे में एक किराना स्टोर की दुकान में बीती रात आग लगने से दुकान का सारा सामान जलकर राख में तब्दील हो गया।

मोतीगंज कस्बा निवासी ध्रुव मोदनवा बाजार में किराना की दुकान करता है।गुरुवार सुबह लगभग 4 बजे दुकान में एका एक आग लग गई दुकान में रखा किराना का सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकान में रखा फ्रिज भी जल गया।ध्रुव मोदनवाल ने कहा कि बुधवार शाम को दुकान बंद करके बाजार से अपने घर चला गया। सुबह सूचना मिली की दुकान में आग लगी है।मैं पहुंचा तब तक सारा सामान जल चुका था।किसी तरह से हिम्मत जुटा कर दुकान का ताला खोल कर देखा।तब तक दुकान में रखा सारा सामान जल नष्ट हो चुका था।सूचना इलाकाई लेखपाल परवीन को दी।
लेखपाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।लेखपाल ने क्षति का आंकलन 5 लाख रुपए की बताई है।लेखपाल ने सूचना तहसील को भेजी है।पीड़ित दुकानदार ध्रुव जायसवाल गरीब आदमी है,वो कर्ज लेकर किसी तरह से किराने की दुकान कर अपना परिवार चला रहा था।इस अग्निकांड ने ध्रुव के सभी अरमानों पर पानी फेर दिया।आग कैसे लगी इसकी जानकारी किसी को नहीं है।

