गोंडा।जीआरपी और सीआईबी की रेस्क्यू के दौरान गोंडा रेलवे स्टेशन पर एक दर्जन से अधिक किशोरियां मिलीं।ये किशोरियां देर रात गोंडा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो और तीन पर खड़ी एक युवक के साथ बिहार जाने की फिराक में थीं।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एक युवक इन्हे बिहार में नेटवर्किंग कंपनी में ट्रेनिंग दिलाने के बहाने ले जा रहा था।बिहार प्रांत जाने से पहले रेलवे सुरक्षा बल और सीआईबी के अधिकारियों ने इन्हें पकड़ लिया।और इनको चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया।इन किशोरियों को एक युवक ट्रेन से मोतिहारी,पटना व दरभंगा ले जाने की फिराक में था।किशोरियों के पकड़े जाने के बाद युवक फरार हो गया।इन किशोरियों को युवक बिहार के दरभंगा,पटना,मोतिहारी में नेटवर्किंग कंपनी में ट्रेनिंग दिलाने की बात कहकर रेलवे स्टेशन पर लाया था।

संदिग्ध हालत में खड़ी जब किशोरियों से रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट के उपनिरीक्षक व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने पूंछतांछ की,तो इन 16 किशोरियां कोई जवाब नहीं दे पांई।इन किशोरियों को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया है।एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल ने इन 16 नाबालिग लड़कियों को हमें सौंपा था।जो नहीं बता पाईं इन्हें कहां जाना है।कभी बिहार तो कभी दरभंगा तो कभी पटना बता रही थी।इन सभी नाबालिग लड़कियों को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया है।और आगे की कार्यवाही वहीं से की जाएगी।वहीं इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने स्टेशन चेकिंग के दौरान रविवार को प्लेटफार्म नंबर दो पर एक दर्जन से अधिक किशोरियों से पूछताछ की।सही जानकारी न देने कारण उन्हें चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया है।

