गोण्डा।जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम डिडिसिया कला निवासी अमित कुमार ने दबंगों के खिलाफ तरबगंज पुलिस ने कोई कार्रवाई न करने से क्षुब्ध पीड़ित ने सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है।

सीएम को भेजे गए शिकायती प्रार्थना पत्र में पीड़ित अमित कुमार ने आरोप लगाया है कि वह बीते 26 जुलाई को आजाद नगर कस्बा के निवासी व्यापारी रामदेव शुक्ल को 4600 रुपए का उधारी रकम चुकाने जा रहा था। रास्ते में क्षेत्र के दो दबंगों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ उसे बुरी तरह से मारा पीटा। इस मारपीट में उधारी चुकाने के लिए जेब में रखी रकम गायब हो गई। ग्रामीणों के दौड़ने पर दबंग असलहा तानकर जान से मार डालने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना की लिखित तहरीर थाना तरबगंज में देने पर पुलिस ने दबंगों के खिलाफ न मुकदमा दर्ज किया और न कोई कार्रवाई की। पीड़ित तरबगंज पुलिस से क्षुब्ध होकर सूबे के सीएम को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।

