गोण्डा।स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अजब-गजब गुल खिलाने में माहिर हैं। तरबगंज थाना क्षेत्र के सिंगहा चंदा निवासी रहमान अली ने जिला अधिकारी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर 06/02/2018 को सीएचसी लाया गया। जहां पर उसने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी का जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन जारी किया गया था।
कुछ साल बीतने पर पीड़ित ने लड़की का विद्यालय में दाखिला कराने गया तो स्कूल में आधार कार्ड मांगा। रहमान अली ने आधार केंद्र पर गया तो वहा जन्म प्रमाण पत्र किसी दूसरे के नाम ऑनलाइन बताया गया। यह अल्फाज सुन पीड़ित रहमान के पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित रहमान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरबगंज गया तो किसी बात की कोई सुनवाई नहीं हुई। थक-हार कर पीड़ित रहमान अली ने डीएम को शिकायती पत्र देकर संबंधित विभाग कर्मी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की हैं। दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि मेरी बेटी का नाम विद्यालय में नही लिखा जा रहा है।जिससे उसकी पढ़ाई बाधित हो गई है।

