गोंडा।गुरुवार को जिले के देहात कोतवाली की भुलभुलिया गांव के बाहर एक खेत में सुबह एक ड्रोननुमा उपकरण गिरने से आसपास इलाके में हड़कंप मच गया। इसके गिरने की आवाज सुनकर मौके पर बड़ी संख्या में आस पास के ग्रामीण इकट्टा हो गए।यह डिवाइस ग्रामीणों के बीच कौतूहल का केंद्र बना है।
ड्रोननुमा यह उपकरण चॉपर की शक्ल में दिख रहा है।ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोतवाली देहात पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने इस उपकरण को कब्जे में ले लिया है। और इसके संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। पुलिस इसकी जानकारी के लिए अन्य विभागों से संपर्क कर रही है। देहात कोतवाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यह उपकरण यहां कैसे पहुंचा इसकी जांच की जा रही है।

