इमरान अहमद
गोंडा।अपर जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दानिश हसनैन ने गुरुवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने विभिन्न बैरकों में जाकर बंदियों के रहने और उनके साफ-सफाई की व्यवस्था को देखा।जेल चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान सचिव ने वहाँ इलाज करा रहे बंदियों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।अपर जिला जज ने जिला कारागार में पाकशाला में बंदियों के लिए तैयार किये जा रहे भोजन की गुणवत्ता परखी।
मौजूद जेल प्रशासन के अधिकारियों को बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान बंदियों को कानूनी जानकारी देने के लिए विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया। शिविर में निरुद्ध बंदियों को विधिक जानकारी दी गई।इस दौरान जेल अधीक्षक प्रमोद कुमार सिंह,चीफ एलएडीसी विनोद सिंह,डिप्टी चीफ़ एलएडीसी अनिमेष चतुर्वेदी,असिस्टेंट एलएडीसी बृजलाल तिवारी व प्रभात श्रीवास्तव,जेलर शिव प्रताप मिश्रा व विधिक सेवा प्राधिकरण के अंकित वर्मा और राहुल मिश्रा उपस्थित रहे।

