गोंडा।तरबगंज तहसील की ग्राम पंचायत चन्दापुर बाबा मठिया निवासिनी पीड़िता मीना यादव पत्नी मस्तराम यादव ने सीएम पोर्टल पर शिकायत की है। पीड़िता ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है। मेरे पति के नाम गाटा संख्या 5875,5877, व 5881 दर्ज कागजात है। पीड़िता के खेत के बगल गाटा संख्या 5876 चक मार्ग के रूप में दर्ज कागजात है। उक्त जमीन पर गांव के ही कुछ दबंग किस्म के लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। और चक मार्ग की पैमाइश कराकर कब्जा बेदखल करने के लिए 4 सितंबर को जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की थी। पीड़िता का आरोप है कि हल्का लेखपाल ने स्थलीय निरीक्षण न कर बैठे बिठाए ही फर्जी रिपोर्ट 14 जुलाई को ही शिकायत का निस्तारण कर दिया। आरोप है कि हल्का लेखपाल विपक्षियों से मिले हुए हैं।


विपक्षी हजूरी पुत्र गणेशी,दुर्गेश पुत्र नीबर,विजय पुत्र हरिबक्श,संतोष व पवन ने पीड़िता मीना यादव के खेत में लगी धान की फसल को नष्ट कर उस पर जबरन रास्ता बना लिया। दबंगों से ऐसा करने से रोका तो वे मारपीट पर उतारू हो गए। और कहा कि लेखपाल ने यहीं पर रास्ता बनाने के लिए कहा है। पीड़िता ने इस बाबत जब लेखपाल से जानकारी चाही तो उसने कहा कि मुझे जो करना था हम ने कर दिया। तुम्हें कुछ कार्यवाही करनी है तो मुकदमा करो।पीड़िता ने सीएम पोर्टल पर हल्का लेखपाल के खिलाफ जांच करवाने व चक मार्ग की सही से पैमाइश की मांग की है।

