गोंडा।शिक्षा क्षेत्र मनकापुर में मंगलवार को कम्पोजिट विद्यालय सोनबरसा बक्सरा आज्ञाराम में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र-छात्राएं,शिक्षक व अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। खण्ड शिक्षा अधिकारी समय प्रकाश पाठक ने अशोक व नीम के पौधे को रोपित किया। पौध रोपित करने से पहले रसोइया रवीन्द्र कुमार ने गड्ढा तैयार कर देशी खाद डाला।

प्रभारी प्रधानाध्यापक आलोक भारती ने पाकड़, बलजीत सिंह कनौजिया ने अमरूद, शताब्दी वर्मा नीम, अरूण कुमार सिंह अमरूद व अमर ज्योति शर्मा ने जामुन का पौधा रोपित किया। वहीं शिक्षक सुरेश कुमार, पूनम वर्मा,पूनम यादव, अनुराधा मिश्रा,चित्रावती मौर्य व अभिभावक संवारी,सरोज, मनीषा व सावित्री ने भी औषधीय, छाया दार व फलदार पौधे रोपित किये।
इस मौके पर खण्ड शिक्षा अधिकारी समय प्रकाश पाठक ने छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को पौधरोपण के बारे में बताते हुए कहा कि पौधा है तो हमारा जीवन है। पौधों के बिना किसी जीव की कल्पना नहीं की जा सकती। इस मौके पर छात्र अमन,सूरज, मनीष,रूमा, अर्चना,रुबी, पूनम, लक्ष्मी,साकिरा, अंशिका, कुसुम, संगीता, माधुरी आदि का अहम रोल रहा।

