गोंडा।पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने व जनहित को ध्यान में रखते हुए जिले में तैनात कई प्रभारी निरीक्षको व उप निरीक्षकों को स्थानांतरित करते हुए नई जिम्मेदारी दी है। हाल ही में गैर जनपद के लिए स्थानांतरित प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय को गैर जनपद के लिए स्थानांतरित किया है।जिले में अपनी सेवा पूरी कर चुके उप निरीक्षक और निरीक्षकों के तबादले के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन मंडल ने 88 उप निरीक्षकों की सूची जारी की है।

कहां हुआ स्थानांतरण
पुलिस अधीक्षक ने जनपदीय थानों के प्रभारियों के जिम्मेदारी में फेरबदल करते हुए खोड़ारे के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाठक को गोंडा नगर कोतवाली की जिम्मेदारी दी है। नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रहे राजेश कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक तरबगंज बनाया गया है। तरबगंज के प्रभारी निरीक्षक दुर्ग विजय सिंह का तबादला करते हुए प्रभारी निरीक्षक इटियाथोक बनाया गया है। इटियाथोक में प्रभारी निरीक्षक के पद पर रहे प्रदीप कुमार शुक्ला को प्रभारी मॉनिटरिंग सेल साक्षी सुरक्षा प्रकोष्ठ भेजा है। प्रभारी मॉनिटरिंग सेल साक्षी सुरक्षा प्रकोष्ठ में तैनात रहे श्रीधर पाठक को कर्नलगंज कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। कर्नलगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह को प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज थाने की कमान दी है। लंबे समय से तैनात नवाबगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय को पुलिस लाइन से गैर जनपद के लिए स्थानांतरित किया गया है। एसओजी प्रभारी स्वाट टीम सर्वजीत गुप्ता को SOG से हटा कर खोड़ारे थाने की कमान सौंपी है।

