गोंडा।खोड़ारे थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित बालिका से एक दूसरे समुदाय के लोगो ने गैंगरेप कर दिया था। और उसकी माँ को मारा पीटा था। इस मामले में खोड़ारे पुलिस ने दलित बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था। गैंगरेप कर फरार दूसरा आरोपी तौफीक अहमद को गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायालय रवाना किया है। आरोपी तौफीक अहमद ने अपने साथी शादाब के साथ मिलकर दलित किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया था।विरोध करने पर आरोपी तौफीक ने अपने साथी शादाब के साथ मिलकर पीड़िता और उसकी मां के साथ मारपीट की थी।
पीड़िता ने खोड़ारे थाने में तहरीर तौफीक और शादाब के खिलाफ नामजद सामूहिक दुष्कर्म,मारपीट गाली-गलौज,एससीएसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। खोडारे पुलिस ने आरोपी शादाब को पकड़कर कर जेल भेजा और उसका दूसरा साथी फरार था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। थानाध्यक्ष खोड़ारे मनोज कुमार पाठक ने बताया कि आरोपी तौफीक अहमद ने अपने साथी शादाब के साथ मिलकर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।विरोध करने पर पीड़िता और उसकी मां के साथ मारपीट भी की थी।कल ही शादाब को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। रविवार को उसके दूसरे आरोपी साथी तौफीक को भी गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया है।

