गोंडा।स्वतन्त्रता सेनानी संविधान सभा के सदस्य व सांसद मसूरिया दीन पासी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने एक बैठक आयोजित की।बैठक में जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने कांग्रेस में शामिल हुए नए साथियों का स्वागत करते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर स्वतन्त्रता आन्दोलन में 2 साल जेल में बिताए व चार बार यूपी से सांसद रहे मसूरिया दीन पासी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने कहा की आने वाले दिनों में राजीव गांधी पौधरोपण कार्यक्रम के तहत ब्लॉक और बूथ स्तर तक पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा।और प्रत्येक बूथ से हर जाति धर्म के लोगो को जोड़कर बृहद स्तर पर पार्टी संगठन को सक्रिय कर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में सभी साथी अभी से लग जाएं।
श्री मिश्र ने पिछले सप्ताह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी वाजिद अली के साथ शहर के चर्चित नेता रहे स्वर्गीय झम्मे भाई के सुपुत्र गुड्डू नेता के साथ मो० सैफ,सईद बाबू,अकील अहमद,हसन अली का माल्यार्पण और कांग्रेस का पटका पहनाकर स्वागत किया।
इस मौके पर अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला अध्यक्ष सगीर खान, विनय प्रकाश त्रिपाठी,चांद खान,शाहिद अली कुरेशी सभासद,अरविंद शुक्ला,अविनाश मिश्रा,सभासद हाजी अब्दुल सईद,सलीम कुरैशी,अबसार अहमद,मो सलीम,फूल मोहम्मद, अनिल दूबे,राम श्रृंगार भारती विनोद,मो तैय्यब,नवी बक्स जानकी देवी समेत तमाम कांग्रेसी उपस्थित रहे।

