गोंडा।गुरू के मार्गदर्शन के बिना हम कभी अपनी मंजिल तक नही पहुँच सकते।गुरू से ही हमारे जीवन का हर अंधेरा मिटता है।यह बात अधिवक्ता परिषद द्वारा गुरु पूर्णिमा के मौके पर बार एसोसिएशन के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि अवध प्रांत के प्रांतीय उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा।
सम्मान समारोह में वरिष्ठ व कनिष्ठ अधिवक्ताओं ने गुरू शिष्य की महान परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए अधिवक्ता परिषद की सराहना की।समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धन लाल तिवारी व संचालन महामंत्री जय प्रकाश सिंह ने किया।इस मौके पर राकेश कुमार द्विवेदी,अजय तिवारी,गौरीशंकर चतुर्वेदी,अमित पाठक,अलका श्रीवास्तव,वंदना,हिमांशु ओझा,रामबाबू तिवारी,रमेशचन्द्र गुप्ता,मनमोहन मिश्रा,अवनीश धर द्विवेदी व अजय विक्रम सिंह समेत तमाम अधिवक्ता उपस्थित रहे।
इनको मिला सम्मान
वरिष्ठ अधिवक्ता गोकरन नाथ पांडे, श्रीमान सिंह, घनश्याम पांडेय, अरविंद सिंह, संगमलाल द्विवेदी, राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी, चंद्रमणि तिवारी, धन लाल तिवारी, जय प्रकाश सिंह, केके श्रीवास्तव, राजाबाबू गुप्ता, उपेन्द्र मिश्रा, टीडी सिंह, बृजेन्द्र सिंह, केके द्विवेदी, बसंत शुक्ला,ओमप्रकाश शुक्ला, विनय कुमार सिंह, रविचन्द्र त्रिपाठी, सुशील तिवारी, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, अमर सिंह, राम बुझारत द्विवेदी व जगन्नाथ शुक्ला।

