गोंडा।श्रावण मास के मौके पर शिव महापुराण कथा व पार्थिव पूजन रुद्राभिषेक कार्यक्रम पंचवटी श्री सीताराम आश्रम के गुरू श्री रवि शंकर जी महाराज के सानिध्य में होगा।कार्यक्रम की शुरुआत आज भव्य कलश यात्रा से होगी।
कलश यात्रा तिवारी बाबा मंदिर के पास गोलागंज विनोद टॉकीज से निकालकर चौक बाजार,स्टेशन रोड होते हुए शारदा महिला बड़गांव पुलिस चौकी पर जाकर समाप्ति होंगी। इस कार्यक्रम में मुख्य यजमान श्रीमती आरती सोनी व संतोष सोनी मौजूद रहेंगी। पार्थिव पूजन रुद्राभिषेक कल से प्रतिदिन सुबह 6:00 से 9:00 बजे तक होगा और शिव महापुराण कथा 7:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक।29 जुलाई को प्रातः 10:00 बजे हवन एवं पूर्णाहुति और सांयकाल 6:00 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम सवा लाख पार्थिव पूजन सेवा समिति गोंडा द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर तिवारी बाबा मंदिर पर रविवार को एक बैठक हुई जिसमें तैयारी पर चर्चा की गई,सभी पदाधिकारीयों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है।बैठक में शिव शंकर सोनी,संतोष सोनी,अमित सोनी,संदीप मल्होत्रा,दीपक मराठा,सूर्य प्रकाश सोनी,दीपेंद्र मिश्रा,देवेंद्र सोनी ,अंबिका कसौधन,राम शंकर कसौधन उपस्थित रहे।

