गोंडा।शनिवार को अपर जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दानिश हसनैन ने जिला अस्पताल स्थित वन स्टाप सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वन स्टाप सेंटर में आने वाली पीड़ित महिलाओं व बच्चियों की समस्याओं के निवारण के लिए चल रही योजनाओं की समीक्षा की।
वन स्टाप सेंटर पर सचिव ने प्रबंधक चेतना सिंह को प्रपत्रों को व्यवस्थित रूप से रखने के लिए कड़े निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान सचिव ने निर्देशित करते हुए कहा कि जिन महिलाओं व बच्चियों को विधिक सहायता की आवश्यकता है।उनके मामलों को चिन्हित कर अविलंब जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय को भेजा जाय।इस मौके पर काउंसलर दीपशिखा शुक्ला,बाल संरक्षण अधिकारी चंद्रमोहन वर्मा,विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक कन्हैयालाल तिवारी सहित वन स्टाप सेंटर के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

