गोंडा।अपर जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दानिश हसनैन ने मंगलवार को राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर जिला जज ने सम्प्रेक्षण गृह में रह रहे किशोरों के मुकदमे की पैरवी,नि:शुल्क विधिक सहायता एवं सम्प्रेक्षण गृह में प्रदत्त सुविधाओं तथा किशोर न्याय समिति के निर्देशानुसार सम्प्रेक्षण गृह में संचालित गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान अपर जिला जज ने प्रभारी अधीक्षक को साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। इस दौरान सम्प्रेक्षण गृह के प्रभारी द्वारा बताया गया कि वर्तमान में सम्प्रेक्षण गृह में 71 किशोर रह रहे हैं। निरीक्षण के दौरान विधिक साक्षरता शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में अपर जिला जज ने बच्चों के अधिकार एवं संरक्षण से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस दौरान डिप्टी चीफ़ एलएडीसी अनिमेष चतुर्वेदी,असिस्टेंट एलएडीसी बृज लाल तिवारी,सम्प्रेक्षण गृह के प्रभारी अधीक्षक संतोष कुमार दूबे,केयरटेकर रामशंकर कनौजिया व अशोक कुमार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक कन्हैयालाल तिवारी व अंकित वर्मा मौजूद रहे।

