गोंडा।जिले में अपराधों की रोकथाम व अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज विनय कुमार सिंह की अगुवाई में थाना वजीरगंज पुलिस टीम द्वारा पंजीकृत मु0अ0सं0- 298/2024, धारा 64 बीएनएस से सम्बन्धित वांछित आरोपी रामकेवल मौर्या पुत्र झम्मन मौर्या निवासी ग्राम ढोढियापारा थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को थाना वजीरगंज पुलिस के द्वारा ग्राम इमलिया में सड़क के किनारे स्थित काली मन्दिर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
क्या है आरोप
वादिनी ने वजीरगंज थाने पर सूचना दि की वह अपने घर के बरामदे में सो रही थी की विपक्षी राम केवल मौर्या ने जबरियन उसके साथ दुराचार किया। तहरीर के आधार पर थाना वजीरगंज में मु0अ0सं0- 298/2024, धारा 64 बीएनएस बनाम रामकेवल मौर्या के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। मंगलवार को थाना वजीरगंज की पुलिस टीम ने आरोपी रामकेवल मौर्या पुत्र झम्मन मौर्या निवासी ग्राम ढोढियापारा थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को थाना वजीरगंज पुलिस के द्वारा ग्राम इमलिया में सड़क के किनारे स्थिल काली मन्दिर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कराकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार आरोपी
रामकेवल मौर्या पुत्र झम्मन मौर्या निवासी ग्राम ढोढियापारा थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
पंजीकृत मुकदमा
मु0अ0सं0- 298/2024, धारा 64 बीएनएस थाना वजीरगंज, जनपद गोण्डा।
टीम में शामिल
थानाध्यक्ष अभय सिंह, व0उ0नि0 विश्वास कुमार चतुर्वेदी,
का0 मंजीत सिंह,
का0 दीपक यादव,
का0 अनुज तिवारी,
म0का0 रीशू वर्मा व
म0का0 सुमन यादव शामिल रहीं।

