गोंडा।कोतवाली देहात क्षेत्र की ग्राम पंचायत पहाड़वा द्वितीय लौवा टेपरा गांव में भूमि विवाद को लेकर के 22 वर्षीय युवक को दबंगों ने दौड़ा-दौड़ा कर मारा-पीटा है। दबंगों की पिटाई से गंभीर रूप से घायल धर्मपाल यादव को गोंडा मेडिकल कालेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पीड़ित धर्मपाल की तहरीर पर कोतवाली देहात पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद बीएनएस की धाराओं में मुकदमा लिखा गया है। जिसकी विवेचना चल रही है।115(2),352,351(3)

कोतवाली देहात की पहाड़वा द्वितीय लौवा टेपरा निवासी धर्मपाल यादव को गांव के ही कुंवर बाबू,लव तिवारी व नान बाबू तिवारी से बीते कई वर्षों से जमीनी विवाद चला आ रहा है। इसी विवाद को लेकर शनिवार की देर रात्रि में बारात से लौटते समय माझा तरहर पुल के पास अचानक रास्ते में घेर करके लाठी डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी युवक के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे घायलावस्था में उसे गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया हैं। जहां उसका इलाज चल रहा है। हल्ला गुहार पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तब उसकी जान बची। जाते जाते दबंगों ने पीड़ित धर्मपाल को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। शनिवार सुबह भी दबंगों ने पीड़ित के साथ मारपीट की थी। इससे भी इनका दिल नहीं भरा तो रात्रि में उसको दुबारा मारा-पीटा।
इस संवंध में देहात कोतवाल देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर धर्मपाल यादव को तीन लोगों ने मारापीटा है। पीड़ित की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

