पंश्याम त्रिपाठी/सुशील तिवारी उर्फ आशू
गोंडा।गोण्डा-अयोध्या हाईवे पर गुरुवार की देर रात्रि में चंदापुर महोलिया गांव के पास दो बाइकों की आपस में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस जबरदस्त भिड़ंत में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। बाइक सवार दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार फूलचंद पुत्र मोहनलाल कोरी 22 वर्ष निवासी ग्राम नगवा व सूरज पुत्र शुभावन कोरी 19 वर्ष निवासी ग्राम मिश्रौलिया शाहपुर थाना नवाबगंज की मौत हो गई।


वहीं दूसरी बाइक पर सवार भगवान दास पुत्र सीताराम भारती उम्र 55 वर्ष व राजकुमार भारती पुत्र रामलाल उम्र 18 वर्ष निवासी चंदापुर गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक रिश्तेदार हैं ये अपने घर से वजीरगंज में निमंत्रण में जा रहे थे कि ये हादसा हो गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष अभय सिंह घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी वजीरगंज ले गए। जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। और अन्य दो घायलों की स्थित गम्भीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कालेज गोंडा रेफर कर दिया गया। वजीरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।

