खरगूपुर,गोंडा।नहाते समय किशोर तालाब में डूब गया।दो घंटे बाद ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया गया।जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शुक्रवार को अपराह्न खरगूपुर नगर पंचायत के मोहल्ला पूरे हरवाहन निवासी साबिर अली का 16 वर्षीय बेटा सैफ अली खरगूपुर इमिलिया गांव के बाहर चंदीवा तालाब में नहाने गया था।नहाते समय किशोर काफी गहरे पानी में चला गया।उसे डूबता देख आस पास के लोगों ने शोर मचाया।थोड़ी देर में दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए।यहां तालाब में जाल डालकर दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद उसे बाहर निकाला गया।स्वजनों ने उसे स्थानीय समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया,जहां अधीक्षक डॉ अजय यादव ने सैफ अली को मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद स्वजनों में मातम का माहौल है।

