गोण्डा।उत्तर प्रदेश सरकार ने प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लागू की गई ऑनलाइन हाजिरी को लेकर शिक्षकों द्वारा विरोध किया जा रहा है। इसी दरम्यान जिले के एक शिक्षक की ऐसी तस्वीर सामने आई है। जिसने शिक्षक समाज को एक बार फिर कटघरे में खड़ा कर सवालिया निशान लगा दिया है।
जीपीएस कैमरे में नौनिहालों की तकदीर बदलने वाले शिक्षक पठन-पाठन के समय विद्यालय में कुर्सी पर सोते हुए दिख रहे हैं। कुर्सी पर बैठकर सोते मास्टर साहब की फोटो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। वायरल फोटो की पुष्टि यूपी लाइव टाइम 24×7 नहीं करता है।वायरल फोटो में साफ देखा जा रहा है कि शिक्षक कुर्सी पर बैठकर आराम से सो रहे हैं। यह तस्वीर जीपीएस कैमरे से ली गयी है। और उसमें 9 जुलाई की तारीख दर्ज है। समय सुबह 10.20 बजे का है। गुरु जी की इस तस्वीर को देख तरह-तरह के कमेंट सोशल मीडिया पर कर रहे हैं। और शिक्षकों के विरोध प्रदर्शन पर सवालिया निशान खड़ा कर रहे हैं। फोटो शिक्षा क्षेत्र मनकापुर के कंपोजिट विद्यालय बंजरिया में तैनात शिक्षक का बताया जाता है। इस मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार तिवारी ने वायरल फोटो को गंभीरता से लेते हुए जांच का निर्देश दिया है।

