गोण्डा।परसपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत गुरेटी में सड़क की हालत बद से बदतर हो गई है। ग्रामीणों के आवागमन में परेशानी के साथ ही सबसे ज्यादा खामियाजा मासूम बच्चों को स्कूल जाने में होती है। विद्यालय पहुंचने से पहले ही कर्णधारों के कीचड़ में गिरने से इनके ड्रेस खराब हो जाते हैं। सरकारी दावे की मानें तो हर गांव की सड़कों को पिच्च सड़क से जोड़े जाने की बात बताई जा रही है।
परसपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत गुरेटी के रास्ते की हालत खराब है इस सड़क पर जलभराव बना रहता है। इस सड़क से कड़रू, बटौरा, भोंका गांव को जाने के लिए लोगों सोचने पर विवश हैं। चौरी-बटौरा से भोंका होते हुए परसपुर बाजार को जाने के लिए एक मात्र रास्ता होने से इस पर लोगों के छोटे बड़े वाहनों का आवागमन होता रहता है। बारिश के दिनों में जलभराव व कीचड़ से लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। सबसे ज्यादा दिक्कत सुबह के समय होती है, जब बच्चों को स्कूल जाना होता है।बच्चों को स्कूल जाने पर अभिभावकों को अपने बच्चे के गिरने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों के मुताबिक इस रास्ते से रोज हजारों लोगों का आना जाना लगा रहता है। गांव के संजय सिंह, सुशील सिंह, अजय सिंह, विशाल सिंह, विनोद सिंह, रामनरेंद्र सिंह, रामनरेश सिंह, सुनील सिंह समेत तमाम लोगों ने कहा कि सड़क को बनवाने के लिए ग्राम प्रधान से लेकर खण्ड विकास अधिकारी से कई बार फरियाद किया लेकिन वे झूठा आश्वासन घुट्टी देते रहे। गांव वालों ने उक्त सड़क को शीघ्र बनवाए जाने की गुहार लगाई है।

