बभनजोत,गोंडा।सरयू नहर खंड 2 में संदिग्ध परिस्थितियों में उतराता मिला महिला का शव सूचना पर पहुंची खोड़ारे पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया साथ ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी।

खोड़ारे थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बढ़या से होकर गुजरने वाली सरयू नहर खंड 2 नहर पुलिया के पास सुबह ग्रामीणों ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगभग 30 वर्षीय अज्ञात महिला का शव उतराता देख गांव में हड़कंप मच गया ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची खोड़ारे पुलिस ने शव को बाहर निकाला और शव का शिनाख्त कराने में जुटी है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुटी। प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक ने बताया कि बढ़या गांव नहर पुलिया के पास एक महिला का शव पानी में उतराता मिला है। ग्राम प्रधान की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा फॉरेंसिक टीम मौके पर मौजूद है।

