खरगूपुर,गोंडा।राष्ट्रीय छात्र पंचायत के कार्यकर्ताओं ने एशिया की सबसे बड़ी शिवलिंग बाबा पृथ्वीनाथ मन्दिर खरगूपुर में नीम व पीपल का पौधरोपण किया।इस अवसर पर छात्र पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडेय ने बताया कि संगठन की तरफ से माईट्री के नाम से एक लाख पौधरोपण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
विकासखंड रूपईडीह के संयोजक सूरज शुक्ला ने बताया कि छात्र पंचायत बाबा पृथ्वी नाथ मंदिर के अलावा सभी गांवों में पौधरोपण कर मॉनीटरिंग भी करेगी।हमारा लक्ष्य है कि रूपईडीह का कोई भी गांव न छूटे।आज जिस प्रकार से पर्यावरण प्रदूषण हुआ है तो हम सभी का कर्तव्य बनता है कि आने वाले पीढ़ी के लिए भविष्य में एक स्वच्छ समाज दे सके।इस अवसर पर रंजीत पांडेय,शुभम तिवारी,सतीश मिश्रा,आलोक गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

