नवाबगंज,गोंडा।मछली मारने गया युवक तालाब में डूबा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम तलाशने में जुटी।
थाना क्षेत्र के हतवा गांव निवासी अनंत कुमार निषाद उर्फ गुठिल्ले उम्र करीब 40 वर्ष बुधवार की सायं घर के पास गांव के बगल में स्थित तालाब में मछली पकड़ने के लिए गया था। देर रात्रि तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजन जब तालाब के पास पहुंचे तो तालाब के किनारे युवक का चप्पल पड़ा हुआ पाया गया। जिससे परिजन उसके तालाब में डूबने अशंका को लेकर पुलिस को सूचना दी। बृहस्पतिवार की सुबह स्थानीय पुलिस ने गोताखोरों को लेकर तालाब पर पहुंच पर युवक की तलाश शुरू की लेकिन काफी देर तक उसके शव को बरामद नहीं कर पाई। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि शव की तलाश की जा रही है।

