गोंडा।पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज विनय कुमार सिंह की अगुवाई में वजीरगंज थाने की पुलिस ने मु०अ०सं० 233/2024 धारा 498A, 304B आईपीसी व 3/4 डी0पी0 एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्ता विमला देवी पत्नी पुजारी यादव निवासी ग्राम गणेशपुर ग्रन्ट टोला कुडनिया थाना वजीरगंज जनपद गोंडा को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।
ये थी घटना
दिनांक 05 जून 2024 को वादी द्
ने लिखित तहरीर दी थी कि मेरी लड़की को उसके ससुरालजनों ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते हुए जान से मार दिए है। तहरीर के आधार पर थाना वजीरगंज पुलिस ने मु०अ०सं० 233/2024 धारा 498A, 304B आईपीसी व 3/4 डी0पी0 एक्ट बनाम रामदीन यादव आदि तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज किया गया था। जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी तरबगंज कर रहे थे। विवेचना के दौरान दोषी पाई गई अभियुक्त विमला देवी पत्नी पुजारी यादव निवासी ग्राम गणेशपुर ग्रन्ट टोला कुडनिया थाना वजीरगंज जनपद गोंडा को गुरुवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता के विरूद्ध थाना वजीरंगज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया है।
गिरफ्तार अभियुक्ता
विमला देवी पत्नी पुजारी यादव निवासी ग्राम गणेशपुर ग्रन्ट टोला कुडनिया थाना वजीरगंज जनपद गोंडा
दर्ज रिपोर्ट
मु०अ०सं० 233/2024 धारा 498A, 304B आईपीसी व 3/4 डी0पी0 एक्ट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
टीम में रहे
उ०नि०रामकेश भारती,
का0 रूपेश पटेल व
म0का0 दीप्ति आनन्द मौजूद रहीं।

