इमरान अहमद
गोण्डा।जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के बाहर सोहिला तालाब से निकले नाला में नहाने गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में पानी में डूबने से मौत हो गई।मृतक के परिजनों ने साथ नहाने गए साथियों पर युवक को मार डालने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पंचनामाकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। और घटना की जांच पड़ताल पुलिस कर रही है।
घटना धानेपुर थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव निवासी अनुराग पाण्डेय का आरोप है कि उसका छोटा भाई रोहित 18 वर्ष गुरुवार को गांव के बाहर स्थित सोहिला तालाब से निकले नाला में नहाने गया था। उसके साथ गांव के कई अन्य साथी भी थे। अनुराग का आरोप है कि दोपहर करीब एक बजे गांव के ही एक युवक ने सूचना दी कि उसके भाई की मौत हो गई है। परिजनों के साथ घटनास्थल पर पहुंचा। तो उसके भाई को एक चारपाई पर लिटाया गया था। अनुराग अपने भाई को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना पहुंचा। जहां डाक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। अनुराग का आरोप है कि भाई के साथ नहाने गए लोगों ने उसके भाई को मार डाला और मामले को छिपाने के लिए उसे पानी में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामाकर उसे पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज मामले की जांच पुलिस कर रही है।

