गोंडा।स्कूल चकाचक,पढ़ाई में सुधार अब आनलाइन हाजिरी को लेकर पढ़ाई बंटाधार है।वजह परिषदीय स्कूलों में चौकीदार नहीं, चपरासी की भर्ती नहीं,जरूरत भर शिक्षक नहीं,चिकित्सा सुविधा नहीं,कई साल से पदोन्नति नहीं,वेतन विसंगति,ईएल व हाफ डे का अवकाष नहीं।अब आनलाइन हाजिरी के विरोध में गुरूवार को प्रदेशीय प्राथमिक षिक्षक संघ ने बीएसए कार्यालय पर हुजूम उमड़ पड़ा।और आन लाइन हाजिरी तब तक माफ की जाए जब तक विभागीय समस्याओं का समाधान न हो सके।अन्त में 11 सूत्रीय ज्ञापन बीएसए को देकर कर शिक्षकों ने समस्याएं गिनाई।बीएसए संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाये।

संघ के जिला अध्यक्ष विनय तिवारी,मंत्री उमाशंकर सिंह,डा० अखिलेश शुक्ल के नेतृत्व में जिले के 16 ब्लाक के शिक्षक व शिक्षिकाएं बीएसए कार्यालय पहुंचे। आनलाइन हाजिरी के विरोध में नारेबाजी की। शिक्षकों ने बीएसए को एक एक समस्याएं गिनायी। इतनी समस्याएं शिक्षको ने गिना दी कि बीएसए अतुल तिवारी असहज नजर आये। अंत में बीएसए श्री तिवारी ने स्थानीय समस्याओ के निस्तारण की हामी भरी। संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्रीय ज्ञापन बीएसए को सौंपा।इस अवसर पर वीर विक्रम सिह,अशोक कुमार पांडेय,राजेष शुक्ल,इरफान मुइन,नरेंद्र सिंह ने अपने विचार रखे।

