मुश्ताक अहमद
गोंडा।क्या जमाना आ गया है दोस्तों कि अपने ही बेटे के हाथ से पिटे बुजुर्ग पिता इंसाफ के लिए थानाध्यक्ष से गुहार लगाने थाने पहुंचा,और आप बीती बताई।बुजुर्ग की दर्द भरी दास्तां सुनकर थानाध्यक्ष की आंखें डबडबा गई।थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने खाना खिलाया और नया चश्मा दिलाया और कहा कि कार्रवाई करेंगे।मामला वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम उदयपुर का है।
उदयपुर गांव निवासी बुजुर्ग झब्बर के तीन बेटे हैं। उनका बड़ा बेटा उनके साथ रहता है उसके और दो बेटे झुरई व अंगनू उसके जान के दुश्मन बन गये हैं। बुजुर्ग पीड़ित झब्बर का कहना है कि ये दोनो बेटे उसके घर खेत को कब्जा कर लिए हैं।और आए दिन उसे मारते-पीटते हैं और खाना व बीमार होने दवा भी नहीं कराते हैं। उसे आंख से भी कम दिखाई देता है। बावजूद इसके दोनो बेटों को उस पर जरा भी रहम नहीं आया। बुजुर्ग का कहना है कि ये हमारे दोनों दबंग बेटों ने 4 जुलाई 2024 को उसे लात-घूसों से बुरी तरह मारा पीटा है। इनकी मार से सर पर चोट आई है। पीड़ित बुजुर्ग ने 10 जुलाई की शाम को हांफते-कांपते थाने पहुंच अपना दुखड़ा थानाध्यक्ष को सुनाया। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बुजुर्ग की पूरी दास्तां सुनाने के बाद थानाध्यक्ष ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हल्का पुलिस को बुलाकर आरोपियों को पकड़ कर थाने लाने का हुक्म दिया। और बुजुर्ग को खाना खिलाया और एक चश्मा दिलाया।
बुजुर्ग पेट भर खाना खाया उसके बाद पीड़ित बुजुर्ग ने थानाध्यक्ष का आभार जताया और कहा कि खाकी ने जो मानवता दिखाया है उसका मिसाल खाकी में कम ही देखने को मिलता है।
थानाध्यक्ष ने बुजुर्ग के साथ जो किया है उसकी प्रशंसा चारों ओर हो रही है।
वहीं इसी थाने के कुछ पुलिस कर्मी ऐसे भी हैं जो खाकी को शर्मसार करने में तुले हुए हैं।थानाध्यक्ष की अनुपस्थिति में नौडिहवा चनहा की रहने वाली गर्भवती महिला राधा के घर के सामने की आबादी की जमीन पर रखे छप्पर को लेखपाल व पुलिस के सामने ढहा दिया गया। राधा ने जब विरोध किया कि मेरे घर पर कोई नहीं है। राधा की बात सुन महिला आरक्षी भारती सिंह व दरोगा रामधारी दिनकर भड़क उठे।और पुलिसिया रौब गालिब करते हुए कहा ये अभी हटेगा।इतना ही नहीं दबंगों ने इस दौरान कई हरे पेड़ों को भी काट डाला।पीड़िता राधा जब वीडियो बनाने लगी तो महिला आरक्षी ने गर्भवती राधा को धकेल कर उसका मोबाइल छीन लिया।उस रोज थानाध्यक्ष छुट्टी पर थे।उनसे जब बात हुई तो उन्होंने बताया कि मै मौके पर नही था।उक्त जमीन पर अवैध अतिक्रमण था,इसलिए उसे खाली करवाया गया है।

