गोंडा।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान वृक्षारोपण किया गया।विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दानिश हसनैन ने बताया कि जिला जज प्रमोद कुमार श्रीवास्तव के साथ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महामंत्री और सिविल बार के अध्यक्ष एवं महामंत्री तथा सभी न्यायिक अधिकारियों ने वृक्षारोपण किया।
इस अवसर पर जिला जज प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ये हम सभी का पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए ये हम सभी का नैतिक दायित्व है कि हम सभी ना सिर्फ पेड़ लगाएं बल्कि उसकी देखभाल भी करें। उन्होंने कहा कि जीवनदायिनी आक्सीजन गैस हमें पेड़ों से ही मिलती है, इसलिए एक जागरूक नागरिक का कर्तव्य निभाते हुए हमें खुद भी पेड़ लगाने चाहिए व अन्य लोगों को भी वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना चाहिए। इस दौरान वन विभाग व न्याय विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

