मोहम्मद सलमान
बलरामपुर।बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉक्टर मुकेश कुमार रस्तोगी ने उतरौला रोड पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों को संक्रामक रोगों से बचाव के लिए दवाइयों का वितरण किया। और बाढ़ के दौरान स्वास्थ्य संबंधी होने वाली समस्याओं के प्रति जागरूक किया।
सीएमओ ने कहा कि बाजार में खुले बिकने वाले कटे फल और खाद्य पदार्थों को खाने से बचें,फल व सब्जियों को साफ पानी से अच्छी तरह धोकर इस्तेमाल करें।व्यक्तिगत साफ सफाई और स्वच्छता अपनाएं।बारिश में भीगने से बचें।बारिश में भीग जाने पर शरीर को अच्छी तरह से पोंछकर सूखे कपड़े पहनें। घर के अंदर मक्खी,मच्छर,कॉकरोच के प्रवेश को रोकने के लिए उचित साधन अपनाएं,पानी की निकासी की उचित व्यवस्था बनाएं,बच्चों व बुजुर्गों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी श्रीदत्तगंज संजय कुमार, डॉ० जावेद अख्तर,सुनील गुप्ता उपस्थित रहे।

