गोंडा।पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल ने अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित थाना नवाबगंज पुलिस व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने दबोचा।मु0अ0स0-228/24, धारा 309(6), 317(2), 61(2)A बीएनएस से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्तो सुधाकर पाण्डेय, ऋषभ चौधरी, अनुराग त्रिपाठी, हर्षित शुक्ला उर्फ गौरव शुक्ला व प्रशान्त दूबे को सरयू पुल अयोध्या बस्ती मार्ग स्थित खाली मड़हे से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूट की 3,02,000/- कैश, 01 अदद टूटी हुई माइक्रो एटीएम डिवाईस बीएम 30, 01 अदद नीले रंग का पीट्ठू बैग, 01 आधार कार्ड, घटना में प्रयुक्त 03 अदद मोटरसाईकिले व 04 अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया।
ये थी घटना
दिनांक 04 जुलाई 2024 को देर रात्रि वादी विनोद कुमार पांडे पुत्र पारस पांडे निवासी पांडे टिकरी थाना वजीरगंज ने सूचना दी कि वह सी0एस0पी0 टिकरी पर एजेंट का कार्य करता है। रोज फैजाबाद से कंपनी का पैसा लेकर सी0एस0पी0 टिकरी लेकर आता है। दिनांक 4 जुलाई 2024 को वह अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल से समय करीब 10:05 बजे रात में फैजाबाद से बैग में कैश व दो माइक्रो एटीएम लेकर आ रहा था,कि टिकरी मोड़ पर अचानक मोटरसाइकिलो पर सवार बदमाशो ने रोक लिया और वादी व उसके साथी विपिन कुमार निषाद को डंडे से मारकर बैग छीन लिया। तहरीर के आधार पर थाना नवाबगंज में तत्काल मु0अ0सं0 228/24, धारा 309(6) बीएनएस बनाम अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत हुआ । उक्त सूचना पर तत्काल उच्चाधिकारीगण द्वारा स्वाट/सर्विलांस, डाग स्क्वायड, फील्ड यूनिट टीम के साथ मौके पर पहुँचकर घटना स्थल निरीक्षण किया गया तथा घटना के शीघ्र अनावरण करने हेतु पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने एसओजी/सर्विलांस टीम सहित 05 टीमों का गठन कर घटना के सफल अनावरण हेतु लगाया गया था । जिसके क्रम में बुधवार को थाना नवाबगंज पुलिस व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य व अन्य मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर घटना के सफल अनावरण करते हुए 05 अन्तर्जनपदीय लुटेरों-सुधाकर पाण्डेय, ऋषभ चौधरी, अनुराग त्रिपाठी, हर्षित शुक्ला उर्फ गौरव शुक्ला व प्रशान्त दूबे को सरयू पुल अयोध्या बस्ती मार्ग स्थित खाली मड़हे से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की 3,02,000/- कैश,1 अदद टूटी हुई माइक्रो एटीएम डिवाइस बीएम30,01 अदद नीले रंग का पीट्ठू बैग,1 आधार कार्ड, घटना में प्रयुक्त 03 अदद मोटरसाईकिले व 04 अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल रवाना किया गया।
पूछतांछ में हुआ खुलासा
आरोपियों से पूछतांछ के दौरान पता चला कि इस घटना में कुल 08 लोग संलिप्त है।सुधाकर पाण्डेय पिछले 16 माह से फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस कम्पनी में कार्य करता है उसी कम्पनी से वादी अपने सी0एस0पी0 के नाम पर पैसा ले जाता था । जिसकी जानकारी सुधाकर ने अपने साथियों को दी। 4 जुलाई 2024 को घटना से पूर्व अयोध्या नया घाट हाईवे पुल के पास शाम इक्ट्ठा होकर सी0एस0पी0 के एजेंट से कैश लूटने की योजना बनाई गई थी। सुधाकर ने अपने साथी शिवा उपाध्याय से कहा था कि जैसे ही कम्पनी का एजेन्ट पैसा लेकर निकलेगा फोन पर बता दूगा। अपने साथियों को जगह-जगह अपने हिसाब से व्यवस्थित कर देना। जैसे ही वादी/एजेंट पैसा ले कर अपने साथी के साथ निकला कि आरोपियों ने अपनी योजना के अनुसार मोटरसाइकिलों से पीछा करने लगे।पीछा करते हुए जैसे ही एकान्त जगह देखा की पीछे से एक अभियुक्त द्वारा वादी व उसके साथी को पीछे से डण्डे से मारकर सभी अभियुक्तगण हमलावर होते हुए कैश व सी0एस0पी0 से सम्बन्धित अन्य समानों से भरा बैग लूट कर फरार हो गये।
पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी
सुधाकर पाण्डेय पुत्र संतोष कुमार पाण्डेय निवासी ग्राम डारी डीहा थाना कलवारी जनपद बस्ती,
ऋषभ चौधरी पुत्र रामनयन चौधरी निवासी सियरापार कूप नगर चमौरा थाना कोतवाली जनपद बस्ती,
अनुराग त्रिपाठी पुत्र कृष्ण कुमार त्रिपाठी निवासी विलवत पतरा बाजार थाना पतराबाजार जनपद सिद्धार्थनगर,
हर्षित शुक्ला उर्फ गौरव शुक्ला पुत्र दुर्गाप्रसाद शुक्ला उर्फ बबलू निवासी चैनपुरवा थाना पुरानी बस्ती, जिला बस्ती व
प्रशान्त दूबे पुत्र महेन्द्र कुमार दूबे निवासी सनाहा उपरहर थाना रौनाही जनपद अयोध्या।
अनावरित रिपोर्ट
मु0अ0स0-228/24, धारा 309(6), 317(2), 61(2)A बीएनएस थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।
पुलिस ने किया बरामद
लूट की 3,02,000/- कैश (वादी का)
01 अदद टूटी हुई माइक्रो एटीएम डिवाईस बीएम 30(वादी का)
01 अदद नीले रंग का पीट्ठू बैग(वादी का)
01 आधार कार्ड(वादी का)
घटना में प्रयुक्त 03 अदद मोटरसाईकिले व
04 अदद मोबाइल फोन बरामद किया है।
टीम में शामिल
प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज मनोज कुमार राय मय टीम,
प्रभारी एस0ओ0जी0 सर्वजीत गुप्ता मय टीम व प्रभारी सर्विलांस शादाब आलम मय टीम में शामिल रहे।
आरोपी सुधाकर पाण्डेय का अपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 73/2021 धारा 147, 148, 149, 186, 323, 332, 336, 341,353, 395, 412, 504 भादवि व 7 सी0एल0ए0 एक्ट थाना कलवारी जनपद बस्ती व
मु0अ0स0 220/2021 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना कलवारी जनपद बस्ती।

