गोंडा।जिले में अपराधों की रोकथाम व अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने अभियान चला रखा है। इस अभियान की निगरानी व जिम्मेदारी अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज विनय कुमार सिंह की अगुवाई में परसपुर थाने की पुलिस टीम ने स्थानीय थाने पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 33/2024, धारा 363, 366, 376 भादवि व 3/4 पाॅक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित आरोपी राजन कुमार गौतम पुत्र स्व0 राम चन्दर उर्फ चिरकूट निवासी वरईनपुरवा भटनईया थाना करनैलगंज गोण्डा को थाना परसपुर पुलिस ने पचईपुरवा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर जेल रवाना किया।
ये है घटना
परसपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी नाबालिग बालिका को अज्ञात व्यक्ति ने बहला-फुसला कर भगा ले जाने की सूचना दी थी। वादी की तहरीर के आधार पर परसपुर थाने में मु0अ0सं0-33/2024, धारा 363 भादवि बनाम अज्ञात के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान के आधार पर अभियोग में धारा 366, 376 भादवि व 3/4 पाॅक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गई। 10 जुलाई 2024 को वांछित आरोपी राजन कुमार गौतम पुत्र स्व0 राम चन्दर उर्फ चिरकूट निवासी वरईनपुरवा भटनईया थाना करनैलगंज गोण्डा को थाना परसपुर के द्वारा पचईपुरवा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया । अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कराकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
आरोपी गिरफ्तार
राजन कुमार गौतम पुत्र स्व0 राम चन्दर उर्फ चिरकूट निवासी वरईनपुरवा भटनईया थाना करनैलगंज गोण्डा।
दर्ज अभियोग
मु0अ0सं0- 33/2024, धारा 363, 366, 376 भादवि व 3/4 पाॅक्सो एक्ट थाना परसपुर, जनपद गोण्डा।
टीम में रहे
उ0नि0वीरेन्द्र श्रीवास्तव,
हे0का0 राघवेन्द्र शाही व
हे0का0 वीरेन्द्र मौर्या शामिल रहे।

